घोषित हुए 12 नए अवकाश, लागू हुई नई व्यवस्था
MP Sarkari Karmchari – मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया साल खुशियों और सौगातों से भरा हुआ है। प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बार अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नए अवकाश कैलेंडर में 12 नए छुट्टियों को शामिल किया है, जिनका अमल 1 जनवरी 2025 से शुरू हो चुका है।
क्या है नई अवकाश व्यवस्था? | MP Sarkari Karmchari
- हर माह के पहले शनिवार की छुट्टी:
- पहले जिला अदालतों में केवल तीसरे शनिवार को अवकाश होता था।
- अब हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को जिला अदालतों में कामकाज बंद रहेगा।
- नए अवकाश की शुरुआत:
- जनवरी के पहले शनिवार, यानी 4 जनवरी 2025 से यह व्यवस्था लागू हो चुकी है।
- इससे न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और वकीलों को बड़ी राहत मिलेगी। Also Read – MP Students : प्रदेश में छात्राओं के लिए 500 रुपये प्रतिमाह
क्यों बढ़ाई गई छुट्टियां?
- जिला अधिवक्ता और कर्मचारी संघ लंबे समय से पहले शनिवार को अवकाश की मांग कर रहे थे।
- हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने इस मांग को मानते हुए आदेश जारी किया।
- इससे न्यायिक अमले को कामकाज के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक विश्राम का मौका मिलेगा।
सरकारी कैलेंडर में खास बदलाव | MP Sarkari Karmchari
- नए साल के सरकारी कैलेंडर में कई लंबे वीकेंड शामिल हैं। Also Read – MP Weather Update : हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD ने जारी किया शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
- कर्मचारियों और अधिकारियों को अतिरिक्त अवकाश के साथ बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिलेगा।
- जिला अदालतों के 12 नए अवकाश के अलावा अन्य सरकारी छुट्टियों का भी लाभ मिलेगा।
अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के लिए राहत
- न्यायिक अमले को अब हर महीने दो शनिवार की छुट्टी मिलेगी।
- यह बदलाव कर्मचारियों और वकीलों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित था।
- अतिरिक्त अवकाश से न्यायिक प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। Also Read – MP Excise Constable Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में आबकारी आरक्षक पदों पर भर्ती