कांच तोड़कर निकाले गए बाहर
Betul Bus Accident – बैतूल। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे पाथाखेड़ा में सारनी से बैतूल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। बस का दरवाजा लॉक हो जाने के कारण यात्रियों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही सारनी और पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले पाथाखेड़ा के डब्ल्यूसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
घटना का विवरण | Betul Bus Accident
सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन और थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि बस में कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 घायल हुए हैं। बस के अनियंत्रित होने का कारण ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। Also Read – Tendue Ka Video Betul : घंटों पेड़ पर बैठा तेंदुआ, ऑफिसर्स कॉलोनी में वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
ड्राइवर की लापरवाही बनी हादसे का कारण
यात्री गीता अंजरे ने बताया कि ड्राइवर बस को लहराते हुए चला रहा था। पाथाखेड़ा पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस का दरवाजा बंद हो गया, जिससे सभी यात्रियों को कांच तोड़कर बाहर निकलना पड़ा।
घायलों की सूची | Betul Bus Accident
हादसे में घायल यात्रियों में शामिल हैं:
- अंजना पति सुनील बहादुर (50 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी
- जयंती पति सुरेश आमझरे (55 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी
- माही पिता सुंदरलाल (22 वर्ष), निवासी सुपर F, सारनी
- बिंदिया पति रामप्रसाद डहारे (48 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी
- लक्ष्मी पति इंदल आमझरे (52 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी
- लक्ष्मीपति राजू डोमने (45 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी
- निशा पति धर्मेंद्र महवे (20 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी
- पूजा खड़िया पति मुकेश (30 वर्ष), निवासी थाना बैतूल बाजार
- नीला मंडल पति शिबू मंडल (40 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी
- गीता पति मुकेश आमझरे (26 वर्ष), निवासी मछली काटा, सारनी
- रानी पिता किशन भलावी (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी
- चांदनी पिता सुकेश सलाम (17 वर्ष), निवासी ग्राम खेरवानी
- संगीता पिता खाडला भलावी (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी
- राहुल पिता विजेंद्र (45 वर्ष), निवासी कोठी बाजार, बैतूल
- दुल्ला पति दिनेश डहारे, निवासी मछली काटा, सारनी
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है। Also Read – Betul Crime News : लिफ्ट देने वाले ने ही ले ली जान