MP Transfers : मध्यप्रदेश में खनिज विभाग के 16 अधिकारियों के तबादले

Spread the love

जानें नई पदस्थापनाएं

MP Transfers – मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन विभाग ने मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस फेरबदल में 16 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। इन अधिकारियों में खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक शामिल हैं।

MP Transfers: Transfer of 16 officers of Mineral Department in Madhya Pradesh
MP Transfers: Transfer of 16 officers of Mineral Department in Madhya Pradesh

तबादलों का उद्देश्य | MP Transfers

खनिज विभाग ने बताया कि यह कदम प्रशासनिक कार्यों में सुधार और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Also Read – MP Cabinet Meeting : प्रदेश में पुलिस बैंड गठन और गरीब कल्याण मिशन पर कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

तबादला सूची: कौन कहां नियुक्त हुआ?

आकांक्षा पटेल (खनिज अधिकारी) – रतलाम से सिंगरौलीए. के. राय (खनिज अधिकारी) – सिंगरौली से अनूपपुरराकेश कनेरिया (सहायक खनिज अधिकारी) – झाबुआ से धारधर्मेंद्र चौहान (उप संचालक) – भोपाल से सीहोरराजेंद्र परमार (खनिज अधिकारी) – सीहोर से श्योपुरज्ञानेश्वर तिवारी (सहायक खनिज अधिकारी) – भोपाल से छतरपुरदिनेश डुडवे (सहायक भौमिकीविद एवं प्रभारी अधिकारी) – भिंड से बड़वानीराहुल शांडिल्य (सहायक खनिज अधिकारी) – मंडला से शहडोलजयदीप नामदेव (सहायक खनिज अधिकारी) – इंदौर से सीधीजवान सिंह भिड़े (सहायक खनिज अधिकारी) – धार से झाबुआसंजय सोलंकी (सहायक खनिज अधिकारी) – उज्जैन से भोपालकामना गौतम (सहायक खनिज अधिकारी) – बुरहानपुर से उज्जैनखुशबू वर्मा (खनिज निरीक्षक) – आगर मालवा से सीहोरबसंत कुमार पाटिल (खनिज निरीक्षक) – छिंदवाड़ा से बालाघाटशंकर कनेश (खनिज अधिकारी) – झाबुआ से रतलामजगन सिंह भिड़े (सहायक खनिज अधिकारी) – धार से बुरहानपुर

प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक कदम | MP Transfers

यह फेरबदल प्रदेश में खनिज संसाधनों के प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने और विभागीय कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को उनके अनुभव और दक्षता के आधार पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। Also Read – MP Naib Tehsildar Name Changed : मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार का नाम बदलकर ‘नायाब तहसीलदार’ किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *