अच्छा काम करने वालों को सराहना
CM Mohan Yadav – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन लिया। समाधान ऑनलाइन के दौरान सीएम ने कई लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिराई, वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सराहा।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई | CM Mohan Yadav
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में लंबित मामलों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने:3 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित करने और1 कर्मचारी की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए। Also Read – MP Students : प्रदेश में छात्राओं के लिए 500 रुपये प्रतिमाह
लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के प्रमुख मामले
रीवा जिले की छात्रा का मामला:
गांव की बेटी योजना की राशि भुगतान में देरी पर उच्च शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को निलंबित किया गया।एक अन्य अधिकारी की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए गए।
भोपाल की शिकायत:अनिल मालवीय ने नालियों के फर्शीविहीन होने की शिकायत की।नगर निगम के दोषी कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया गया।
गुना जिले का मामला:सर्पदंश से मौत के बाद राहत राशि न मिलने पर दोषी पटवारी को निलंबित किया गया।
संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।
दतिया जिले का मामला:भूमि आवंटन में देरी और कार्यवाही न होने पर दोषी पटवारी को निलंबित किया गया।
अलीराजपुर का मामला:पशु बीमा योजना में राशि भुगतान में देरी पर दोषी पशु चिकित्सक की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश। Also Read – MP Weather Update : हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD ने जारी किया शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
जबलपुर का मामला:आयुष्मान योजना का लाभ देर से मिलने पर दोषी पर ₹82,000 का जुर्माना लगाया गया।आवेदक को ₹5,000 की अतिरिक्त राहत राशि देने का आदेश।
अच्छे काम करने वालों को सराहना
मुख्यमंत्री ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों और विभागों को बधाई दी:श्रेष्ठ जिलों: सागर, कटनी, सिंगरौली, विदिशा, और सीहोर।बेहतर विभागों: ऊर्जा, नगरीय विकास, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, और गृह विभाग।
मुख्यमंत्री का संदेश | CM Mohan Yadav
सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि:जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है।लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और विभागों को हमेशा प्रोत्साहित किया जाएगा। Also Read – MP Excise Constable Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में आबकारी आरक्षक पदों पर भर्ती