मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नए साल के मौके पर प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात देने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो नए साल की शुरुआत से ही मध्यप्रदेश में “जनता दरबार” का आयोजन शुरू हो सकता है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पहले उमा भारती के कार्यकाल के दौरान जनता दरबार लगाया जाता था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसी तरह का जनता दरबार लगाते हैं। MP News
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के जनता दरबार का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इस दरबार में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, और मुख्यमंत्री स्वयं जनता की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही, वे अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश देंगे। यदि सब कुछ सुचारू रूप से हुआ, तो मध्यप्रदेश के नागरिकों को नए साल पर इस नई पहल का लाभ मिलने की उम्मीद है। Also Read – MP Dhan Kharidi : धान खरीदी पर बड़ा फैसला: तीन दिन बंद रहेगी खरीदी
यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के समय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता था, जहां वे निश्चित दिनों में सीधे जनता से मिलती थीं और अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का समाधान कराती थीं। हालांकि, कुछ समय बाद बढ़ती भीड़ के कारण इसे बंद करना पड़ा था।MP News
अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह पहल प्रदेश में कितनी कारगर साबित होती है। Also Read – MP Shikshak Bharti : एमपी में शिक्षकों और सरकारी पदों पर बंपर भर्तियां